जौनपुर : अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल

जौनपुर : अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, एक घायल

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के औरैईला मोड़ स्थित मरी माता मंदिर के समीप बीती रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के बेलगहन गांव निवासी सूरज गौतम 22 अपने साथी शहाबु गौतम 24 के साथ बाइक से मड़ियाहूं की तरफ से रात लगभग 10बजे घर वापस जा रहा था

वह जैसे ही मड़ियाहूं जौनपुर मार्ग के औरैला मोड़ स्थित मरी माता मंदिर के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया जिससे वह गम्भीर रूप से से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी मडियाहूं भेजा गया जहां पर डॉक्टरों ने सूरज गौतम को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मृतक के पिता भारत लाल गौतम मडियाहूं कोतवाली आकर सूचना दिया। कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि मुआयना करते हुए सीएससी से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : दो दिवसीय समर कैम्प की रूपरेखा तैयार
Next articleआजमगढ़ : 75 लाख की सुपारी लदी ट्रक लूट का आरोपी चढ़ा हत्थे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?