जौनपुर : अराजकतत्वो ने फूंका गुमटी के ऊपर रखा छप्पर

जौनपुर : अराजकतत्वो ने फूंका गुमटी के ऊपर रखा छप्पर

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               क्षेत्र अंतर्गत नगवां गांव के शाहगंज वाया प्रयागराज राज मार्ग पर गुमटी में संचालित दुकान के ऊपर रखा छप्पर अराजकतत्वों ने आग के हवाले कर दिया। मौके पर जुटे ग्रामीण अथक परिश्रम कर गुमटी को जलने से बचा लिया। लेकिन तब तक छप्पर व उसके नीचे रखा हजारों का सामान राख हो गया।

इसी गांव निवासी दुकानदार शीला गौतम का आरोप है कि रविवार की शाम गांव के कुछ अराजकतत्व नशे में धुत्त होकर उसकी दुकान पर आकर विवाद किए थे। लोगों के समझाने बुझाने के बाद विवाद शांत हो गया था। आधी रात को इन्हीं लोगों के द्वारा दुकान में आग लगा दी गई। पीड़िता ने थाने में नामजद तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Previous articleजौनपुर : भारतीय जनता पार्टी बन कर रह गई है जुमला पार्टी- तूफानी सरोज
Next articleजौनपुर : पुलवामा हमले में शहीद हुए बलिदानियों का समाज पर है ऋण- उर्वशी सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?