जौनपुर : अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

जौनपुर : अवैध तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               क्षेत्र के कौड़ियां गांव स्थित तिराहे के समीप शनिवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली की चोरी के मामले वांछित चल रहा संतोष उर्फ सग्गू पुत्र राम केवल निवासी शेखवलिया जो कौड़ियां तिराहे पर बैठा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी हिरासत में लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद करने का दावा किया। आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : जुड़वा बच्चों का गला घोंटकर महिला ने लगाई फांसी
Next articleजौनपुर : सौ फीसदी दिव्यांग को दशा देखकर हतप्रभ हुए डीएम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?