जौनपुर : असहायों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर भोजपुरी अभिनेता ने मनाया जन्मदिन

जौनपुर : असहायों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर भोजपुरी अभिनेता ने मनाया जन्मदिन

जलालपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के मझगवां कला ग्राम सभा पंचायत भवन में त्रिलोचन महादेव बाजार निवासी भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ ने गाँव के बच्चों के साथ केक काटकर अपना 31वां जन्मदिन मनाया। चन्दन ने 250 बच्चों में बिस्कुट और चाकलेट बाँटा और केक भी खिलाया।
चन्दन ने बताया कि इन बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन यादगार बन गया। बताया कि बच्चों और ग्रामवासियों ने जिस तरह प्यार और सम्मान दिया है, अतुलनीय है। विदित हो कि जन्मदिन के खास मौके पर 250 असहाय व जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। श्री सेठ ने जन्मदिन के शुभ अवसर पर 10 पौधों का पौधरोपण भी किया। चन्दन ने मौजूद ग्रामवासियों से अपने जन्मदिन पर उपहार स्वरूप एक-एक पौधे लगाने का आग्रह किया। जिसकी सराहना गांव के संभ्रांत सहित क्षेत्र के लोगों ने किया। सभी ने एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। श्री सेठ ने बताया यह अभियान यहीं नहीं थमा है। इनका लक्ष्य एक लाख पौधे लगाने का है। ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया यह संदेश वह जनता तक पहुंचाना चाहते है। चन्दन ने बताया अब तक वह लगभग सात हजार से ज्यादा पौधे का पौधरोपण कर चुके हैं।
चन्दन ने बताया जन्मदिन के शुभदिन पर फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके सगे-संबंधियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फोन पर काॅल व मैसेज करके, व्हाट्सअप व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। चन्दन जल्द ही भोजपुरी फिल्म रंगीला बनारस व हिन्दी शार्ट फिल्म रहस्य में मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इस अवसर पर पराऊगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द यादव, मंझगवां कला ग्राम प्रधान सुबाष सोनकर, सचिन सेठ, मनीष यादव, राधेश्याम, सुनील, हरिशचन्द यादव, राजेन्द्र पटेल, विजय सरोज, भानु कुमार, पंकज यादव, रवि यादव, विरेन्द्र यादव, संतोष सिंह, संदीप अग्रहरी, सुदर्शन मिश्रा, विनोद यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग 324 लाख की लागत से बनवाएगा दो हाईटेक नर्सरी 
Next articleजौनपुर : केरल के राज्यपाल देंगे 251 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?