34 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : अस्पताल में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, मचा हड़कंप

जौनपुर : अस्पताल में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, मचा हड़कंप

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार दोपहर 55 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। चिकित्साधीक्षक की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बुधवार दोपहर वृद्ध अर्ध बेहोशी की हालत में अस्पताल में दाखिल हुआ था। जो सीधे भर्ती वार्ड में पहुंचकर अस्पताल के बेड पर लेट गया। वहीं उसकी मौत हो गई। कुछ ही समय के बाद अस्पताल कर्मी दूसरे मरीजों को देखने के लिए वार्ड में पहुंचे तो वृद्ध को देखकर अवाक रह गए। मामले की जानकारी पर पहुंचे चिकित्साधीक्षक डा. रफीक फारुकी ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित करते हुए घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किया। जिसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37204845
Total Visitors
1046
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This