जौनपुर : आज़ादी के नायक थे सरदार बल्लभ भाई पटेल- अनिल उपाध्याय

जौनपुर : आज़ादी के नायक थे सरदार बल्लभ भाई पटेल- अनिल उपाध्याय

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सरदार पटेल आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री थे। देश की आजादी में सरदार पटेल ने अभूतपूर्व योगदान दिया। जिसके बाद अंग्रेजो की गुलामी से आजाद हुए भारत में सरदार पटेल को देश के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जाने लगा था।

कांग्रेस में लगभग सभी चाहते थे कि सरदार पटेल प्रधानमंत्री बने लेकिन महात्मा गांधी के कहने मात्र से उन्होंने प्रधानमंत्री बनने की रेस से अपना नाम वापस ले लिया। इसी लौह पुरुष ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को भारत और चीन के रिश्ते पर पहले से आगाह किया था। ऐसे महापुरुष के जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसके क्रम में खेतासराय- खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसके पूर्व सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रैली ग्रामसभा खुदौली, वन पार्क तक भ्रमण के पश्चात कॉलेज प्रांगण में आकर समाप्त हो गयी। इस दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि भारत के आज़ादी के नायक थे।

 

इस दौरान एनसीसी कैप्टन राजेश कुमार यादव ने बताया कि 98 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल निकेत सिंह नेगी व लेफ्टिनेंट कर्नल मनजीत के निर्देशन में कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सेकेंड ऑफिसर विनोद मिश्रा, रेखा यादव, सुगीता सिंह, किरन सिंह, अनुराग सिंह, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार यादव उपस्थित रहे संचालन प्रवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने किया।

Previous articleजौनपुर : सपाइयों ने मनाया सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 
Next articleजौनपुर : खेतासराय थाने में मनाया गया लौह पुरुष का जन्मदिवस 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?