जौनपुर : एसडीएम ने की चुनावी तैयारियों के मद्देनजर बैठक

जौनपुर : एसडीएम ने की चुनावी तैयारियों के मद्देनजर बैठक

# बीएलओ, सुपरवाइजर और सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिए जरूरी निर्देश

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                तहसील में प्रशासन विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। बुधवार को एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने तहसील परिसर स्थित सभागार में चुनावी तैयारियों पर बैठक की। उन्होंने बीएलओ, सुपरवाइजर और सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनका पालन करने को कहा।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में बुधवार को एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने तहसील परिसर में बैठक ली जिसमें चुनाव और मतदान की तैयारियों की चर्चा हुई। क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ जरूरी बिंदुओं पर चर्चा हुई। एसडीएम ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मिले दिशा-निर्देशों को सभी के सामने रखा और उनका शत प्रतिशत पालन करने की ताकीद की। खासकर मतदान की निर्बाधता और अन्य जरूरी मुद्दों पर जोर रहा। एसडीएम ने कहा कि चुनाव से जुड़ी सारी व्यवस्थायें चाक चौबंद होनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि समय समय पर जो निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी से मिल।रहे हैं उनके पालन में किसी प्रकार की कोताही अक्षम्य होगी। इस मौके पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : प्रभावी भाषण देने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित
Next articleजौनपुर : राजस्थान सरकार ने बहाल की पुरानी पेंशन, अटेवा जौनपुर में दौड़ी खुशी की लहर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?