जौनपुर : कार की चपेट में आने से सायकिल सवार की दर्दनाक मौत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार देर रात कार की चपेट में आने से सायकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

बाबू पुरवा गांव निवासी शनि (16) पुत्र किशन बीती रात सायकिल से अपने घर लौट रहा था। बड़ागांव बाजार के पास पहुंचा जहां पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। घायल युवक को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


















