जौनपुर : कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित में किया गया वृहद पौधारोपण
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित द्वितीय पर आचार्य नरेन्द्रे देव कृषि एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेन्द्र सिंह एवं निदेशक प्रसार प्रोफेसर एपी. रॉव के निर्देशन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान किसानों को फल-फूलदार एंव औषधीय 1250 पौधे वितरित किए गए। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने मानव जीवन में वृक्षों के महत्व को बताते हुये पेड़ को लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करके पर्यावरण के संतुलन में सकारात्मक सुधार करने की अपील किया। साथ ही किसान द्वारा अपने खेतों की मेड़ों पर पेड़ लगाकर वातावरण को शुद्ध बनाने के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी अर्जित करने का सुझाव भी दिया। कृषि वानिकी वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने कृषि वानिकी एवं सामाजिक वानिकी के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने एवं लगातार हो रहे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए कृषि वानिकी उत्तम विकल्प है।

















