जौनपुर : चोरियों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम, आक्रोशित व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन 

जौनपुर : चोरियों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम, आक्रोशित व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7 
               कोतवाली क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर दो व्यापारियों के मकानों में हुई चोरी की घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। आक्रोशित व्यापारियों ने गुरुवार को क्षेत्राधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा और एसडीएम से मुलाकात की। एसडीएम ने व्यापारियों की बात सुनी और उन्हें जल्द ही ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने बताया कि बीते 26 नवंबर की रात कस्बे के अयोध्या मार्ग स्थित स्वर्ण व्यवसायी संदीप साहू के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी की चोरी की गई थी। पुलिस ने जांच की लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची। घटना के 15 दिन के भीतर ही खुटहन रोड स्थित गल्ला व्यवसायी मदनलाल अग्रहरि के बंद बड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने कई लाख नकदी और लाखों के जेवरात चुरा लिया। उन्होंने कहा कि दो बड़ी वारदातों के होने और अपराधियों का पता नहीं चलने से व्यापारी अपनी जानमाल की सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं।
नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल उक्त मामलों के खुलासे की मांग को लेकर क्षेत्राधिकारी चोब सिंह से मुलाकात करने गया लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हुई। क्षेत्राधिकारी के नाम ज्ञापन अधीनस्थ को सौंपा गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी अंकित कुमार से मुलाकात कर इस मसले को उठाया गया। एसडीएम ने पूरी बात सुनी और पुलिस के अधिकारियों को दूरभाष पर घटनाओं के जल्द खुलासे का आदेश दिया। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आगे ऐसी घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया जायेगा।
इस दौरान सुनील अग्रहरि, दिलीप कुमार, रविंद्र कुमार साहू, अनिल अग्रहरि, अरविंद अग्रहरि, सुनील कुमार, शिवम अग्रहरि, दीपक जायसवाल, एडवोकेट रामजी चौरसिया, अरविंद अग्रहरि, अजय अग्रहरि, दीपक सोनी आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : भीषण चोरियों और हत्या की घटनाओं के खुलासे में पुलिस के हाथ खाली
Next articleजौनपुर : गणेश मेमोरियल क्लिनिक एंड चाइल्ड केयर का हुआ शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?