जौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में सात लोग गम्भीर रूप से घायल
महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के गोंदालपुर गांव के बिंद बस्ती में सोमवार दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमे एक पक्ष से सात घायल हो गए।जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद पांच की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक पक्ष के तहरीर पर पुलिस सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

गोंदालपुर के बिंद बस्ती निवासी जमुना प्रसाद बिंद प्रथम पक्ष व दूसरा पक्ष खरभान बिंद के बीच लगभग डेढ़ वर्षो से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन हल्की फुल्की झड़प होती रहती थी ऐसे में सोमवार की सुबह उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडे सरिया निकल आए जिसमें प्रथम पक्ष जमुना प्रसाद बिंद, अजय कुमार, कन्हैया लाल, सूरज, राजकुमार,दिलीप, विजय घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर पांच गंभीर घायल कन्हैयालाल, सूरज राजकुमार, दिलीप व विजय को गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



















