32.8 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान छठे दिन मौत

जौनपुर : झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान छठे दिन मौत

# पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत त्रिकौलिया गांव में छह दिन पूर्व खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय आपूर्ति चालू कर दिये जाने से झुलसे एक प्राइवेट लाइन ने शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उधर शाम को शव घर आते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
पिलकिछा गांव के नकबी पुरवा निवासी 29 वर्षीय कमलेश बिंद पुत्र गोरेलाल लगभग आठ वर्षो से संविदा पर प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। बीते 6 नवंबर को वह शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। तभी आपूर्ति चालू कर दी गई। वह झुलसकर नीचे जमीन पर आ गिरा। उसके गले और कंधे की हड्डी भी टूट गयी थी। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर आजमगढ़ के एक निजी चिकित्सालय ले गये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही स्वजनो में कोहराम मच गया। माता चिंता देवी, पिता सहित अन्य स्वजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल मातमी हो गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37231638
Total Visitors
1085
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This