जौनपुर : डीएम एवं एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जेल अस्पताल में जाकर बंदी मरीजों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना।


















