जौनपुर : डीएम ने किया केराकत तहसील का औचक निरीक्षण

जौनपुर : डीएम ने किया केराकत तहसील का औचक निरीक्षण

# डीएम की गाड़ी के सामने बुजुर्ग महिला फरियादी लेटी

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने केराकत तहसील का औचक निरीक्षण  किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम, अभिलेखागार, खतौनी वितरण रूम, कोर्ट केस का बारीकियों के साथ निरीक्षण किये। कुछ समय के लिए तहसील में हड़कंप मचा रहा।

मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ जगहों पर शासन के मंशानुसार कार्य नहीं किये गये है जिसे नोट कर उप जिलाधिकारी को बता दिया गया है साथ ही जो मामले बहुत पुराने है उसे जल्द से जल्द निस्तारण किया जाय। समय से लोगो को न्याय मिल सके और शिकायतों का गुणवक्ता पूर्वक निस्तारण हो सके यही सब निर्देश दिये गये है। साथ ही जो हमारी टीम है बहुत सारी मेहनत की है कुछ कमियां अपडेट की गई है उन्होंने बताया की सारी कामिया को नोट किया गया है। इसमें कुछ लोगो की लापरवाही निकल आई है उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

# महिला फरियादियों ने डीएम को पत्रक सौंप स्थानीय प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान दर्जन भर महिलाओ ने शिकायत पत्र सौंप स्थानीय प्रशासन पर काम में लापरवाही बरतने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। महिलाओ में से एक बुजुर्ग महिला लालमनी जिलाधिकारी की गाड़ी के सामने लेट कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विपक्षी से पैसा लेकर काम नही करने का आरोप लगाया महिला ने बताया कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, चंदवक थाना प्रभारी व पतरही चौकी इंचार्ज व सांसद बीपी सरोज के मिली भगत से मुझे न्याय नहीं मिल रहा है। बुजुर्ग महिला गाड़ी के सामने से नहीं हटने की जिद्द पर अड़ी रही जिसे देख जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि तुरंत बुजुर्ग महिला के साथ गाड़ी में बैठकर मौके पर जाकर कब्जा दिलाया जाए। जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने पीड़ित महिला को गाड़ी में बैठाकर बीरीबारी निकल गये।
Previous articleजौनपुर : 28 मई को जुटेंगे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र
Next articleजौनपुर : जिले के 70 आयुर्वेदिक चिकित्सकों का हुआ सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?