29.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : तकनीकी शिक्षा के साथ सांस्कारिक शिक्षा जरूरी- बृजेश सिंह प्रिंसू

जौनपुर : तकनीकी शिक्षा के साथ सांस्कारिक शिक्षा जरूरी- बृजेश सिंह प्रिंसू

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7
                   मां राजदेई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरौली का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति ने सभी को आत्मविभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि रहे विधानसभा परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू ने विद्यालय की सराहना की। कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ सांस्कारिक शिक्षा जरूरी है। नैतिकता का क्षरण हो रहा है। शिक्षा के माध्यम अच्छे नागरिक तैयार करें। यह जिम्मेदारी जितनी शिक्षकों की बनती है उससे कहीं अधिक अभिभावकों के लिए भी है। उन्होंने हर सम्भव विद्यालय में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इससे पहले सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
छात्रा चांदनी, रिंकी, प्रीती, अल्का ने स्वागत गीत के माध्यम मुख्य अतिथि का स्वागत किया। देश भक्ति गीत हम इंडिया वाले पर रविकिशन, अनुपम, शुभम, आदर्श, आदिति की प्रस्तुति सराहनीय रही। अध्यक्षता ओमप्रकाश यादव तथा संचालन शकील अहमद ने किया। विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार यादव ने आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य अशोक गौतम ने स्वागत किया। इस मौके पर बाबर सिद्दीकी, शकील अहमद खान, शशिभूषण मिश्रा, इंद्रेश यादव गुड्डू, वृजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37233611
Total Visitors
777
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This