40.6 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : दरोगाजी आधे घंटे में नहीं बांध पाए अपनी खुली पिस्टल

जौनपुर : दरोगाजी आधे घंटे में नहीं बांध पाए अपनी खुली पिस्टल

# सीओ ने किया थाने का औचक निरीक्षण, मिली खामियां

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार को बदलापुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बहुत खामियां मिली। थाने के मुंशी से उन्होंने स्पष्टीकरण मांगा है। लगभग 11 बजे सीओ थाना परिसर में पहुंच गये। सबसे पहले उन्होंने मेंस, बैरक, शस्त्रागार तथा परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें ढेर सारी खामियां दिखाई पड़ी। जिसे तत्काल साफ सुथरा करने का निर्देश दिया।

इसके बाद वह अभिलेखों का निरीक्षण करना शुरू किये। जिसमें थाने के मुंशी स्टेटमेंट प्रस्तुत नहीं कर पाये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआई संजय कुमार व चौकी इंचार्ज घनश्यामपुर से अपनी- अपनी पिस्टल खुलकर पुनः बांधने को कहा। एसआई संजय कुमार आधे घंटे में भी अपनी पिस्टल खोलकर नहीं बांध पाये। यह देख सीओ का पारा गरम हो गया। उन्होंने खुद पिस्टल खोलकर बांधकर दिखाया। सिपाहियों से भी उन्होंने इंसास राइफल खुलवा कर उसके पार्ट के विषय में जानकारी दिया। इस बाबत पूछे जाने पर सीओ ने कहा कि थाने के चारों मुंशी से स्पष्टीकरण मांगा हूँ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37273087
Total Visitors
839
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल सुइथाकला, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This