40.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : धारा 144 के परवान चढ़ा ऐतिहासिक ठाकुरजी श्रीराम जानकी अखाड़े का दंगल

जौनपुर : धारा 144 के परवान चढ़ा ऐतिहासिक ठाकुरजी श्रीराम जानकी अखाड़े का दंगल

# समिति के सदस्यों ने किया अखाड़े पर पूजन, निराश लौटे पहलवान और दर्शक

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               नगर के पश्चिमी कौड़िया क्षेत्र स्थित पक्का पोखरा स्थित ठाकुरजी श्रीराम जानकी अखाड़े पर नागपंचमी के दिन दशकों से सुप्रसिद्ध दंगल का आयोजन होता चला आ रहा है लेकिन जिलाधिकारी द्वारा जनपद में लागू किए गए धारा 144 को देखते हुए समिति के सदस्यों ने शुक्रवार नागपंचमी के दिन सुनिश्चित दंगल के आयोजन को स्थगित कर दिया।

सुप्रसिद्ध अखाड़े पर दंगल का आयोजन स्थगित होने की सूचना मिलते ही दंगल में अपना दम-खम दिखाने को आतुर दूर-दराज से आए अति उत्साहित पहलवानों में निराशा की लहर दौड़ पड़ी। वहीं आंखों से पहलवानी का रसपान करने आए दर्शकों को भी निराश लौटना पड़ा।

इस अवसर पर अखाड़े पर दंगल तो नहीं हुआ अपितु ठाकुरजी श्रीराम जानकी समिति के सदस्यों ने अखाड़े पर मिट्टी खोद कर अखाड़े का पूजन अर्चन किया और लोगों में प्रसाद वितरण किया। इस दौरान मुख्य रूप से राम नारायन अग्रहरि, कालीचरन जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, घनश्याम जायसवाल, मनोज अग्रहरि, रचित चौरसिया, नीरज अग्रहरि, अजेंद्र अग्रहरि, वैभव अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37243020
Total Visitors
914
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल  एण्ड रिसर्च सेंटर

सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल  एण्ड रिसर्च सेंटरसुविधाएं:➡️ हर तरह के आप्रेशन ➡️ नार्मल व सिजेरियन डिलेवरी ➡️ महिला रोग विशेषज्ञ  ➡️ पेट संबंधी...

More Articles Like This