31.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : ननद सहित सात पर दहेज हत्या का मुकदमा

जौनपुर : ननद सहित सात पर दहेज हत्या का मुकदमा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 बरसठी थाना क्षेत्र के भदरांव गांव में बीते छह नवंबर को विवाहिता का फांसी से लटका शव मिलने के मामले में मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को पति समेत सात ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
उक्त गांव की 20 वर्षीया प्राची सिंह का शव बीते छह नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर पंखे में फंदे से लटका मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सूचना पर आए मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की आशंका जताई थी।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतका के पिता दीनानाथ सिंह निवासी गांव दमोदरा थाना रामपुर की तहरीर पर पुलिस पति विकास सिंह, सास पतिराजी देवी, जेठ राजेश सिंह, जेठानी नीलम देवी, ननद पूजा सिंह व पड़ोसी अनिल सिंह और मनोज सिंह के विरुद्ध दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37282655
Total Visitors
894
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This