जौनपुर : नाली पर ढक्कन लगाने के विवाद में हुई मारपीट, आठ पर केस दर्ज 

जौनपुर : नाली पर ढक्कन लगाने के विवाद में हुई मारपीट, आठ पर केस दर्ज 

बदलापुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
              नगर पंचायत क्षेत्र में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों पर केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी हुई है। घटना मंगलवार की है।
प्राथमिक विद्यालय हरिहरगंज में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक अनिल कुमार स्वर्णकार ग्राम सरोखनपुर ने पुलिस को लिखित तहरीर दिया है कि वह घर के सामने नाली ढकवाने के लिए मिस्त्री बुलाये थे। नाली ढकने का कार्य चल रहा था इसी दौरान रत्नेश, भूपेश, रुपेश पुत्रगण स्व. चंद्रभान सेठ लाठी डंडा सरिया लेकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारने पीटने लगे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। वहीं रत्नेश की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुस कर मारने पीटने, बलवा सहित अन्य धाराओं में अनिल कुमार, शुभम, वैभव, अनन्या व अनिल की पत्नी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।
Previous articleजौनपुर : विक्षिप्त किशोरी ने लगाई फांसी, मौत से परिजन आहत
Next articleजौनपुर : असंतुलित होकर बाइक से गिरने पर महिला गम्भीर रूप से घायल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?