34 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : पड़ोसी का मकान गिराने के मामले में 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर : पड़ोसी का मकान गिराने के मामले में 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में सोमवार की रात मनबढ़ों ने पूर्व प्रधान का मकान बुलडोजर से गिराने और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम 14 नामजद समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।पीड़ित पूर्व प्रधान फतेह बहादुर चौहान ने तहरीर देकर बताया था कि उसके पड़ोसी त्रिभुवन प्रजापति और संजय प्रजापति से एक जमीन को लेकर पुराना विवाद था।

इसमें उसने नामांतरण के बाद छह फरवरी 22 को उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं तथा तहसीलदार के आदेश पर थाने की पुलिस और राजस्व टीम की उपस्थिति में एक कमरा पोख्ता और दो टिन शेड बनवाया था। सोमवार की रात लगभग डेढ़ बजे पड़ोसी लाठी डंडे से लैस बड़ी संख्या में साथियों के साथ मकान पर धावा बोल दिए। वह लोग भागकर किसी तरह जान बचाए। विपक्षी जेसीबी लगाकर मकान गिरा दिए और लोहे के गार्डर सहित अन्य सामान ट्रैक्टर से उठा ले गए। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को सूचित करते हुए मंगलवार को थाने पर पहुंच कर घटना में शामिल 14 नामजद और 5-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।

पुलिस ने बुधवार देर शाम तहरीर के आधार पर त्रिभुवन प्रजापति, संजय प्रजापति, ओमप्रकाश चौहान सहित 14 नामजद तथा पांच से सात अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37203957
Total Visitors
956
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This