जौनपुर : पीएचडी प्रवेश परीक्षा केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण
# पीयू परिसर में परीक्षा रविवार को, सभी तैयारियां सम्पूर्ण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को होगी। कोविड गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा की सारी व्यवस्था की गयी है। इसी के मद्देनजर परिसर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये परीक्षा केंद्र नये मूल्यांकन भवन, संकाय भवन, रज्जू भैया संस्थान, प्रबंध अध्ययन संकाय, फार्मेसी संस्थान और इंजीनियरिंग संस्थान और एनएसएस भवन में बनाए गए हैं।


















