जौनपुर : फांसी पर झूली प्रतियोगी छात्रा का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत कपसिया गाँव निवासी व प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा की मंगलवार को फांसी पर झुलने से हुई मौत की खबर गाँव पहुंचते ही स्वजनो सहित पास पड़ोस के लोग स्तब्ध रह गए। छात्रा बहुत ही गंभीर और संस्कारी स्वभाव की रही थी। जिसके चलते घटना पर लोग सहज ही विश्वास नही जमा पा रहे थे। उसका शव घर पहुंचते ही स्वजनो में कोहराम मच गया।

















