जौनपुर : रेडीमेड कपड़े की दुकान व मकान में लाखों की चोरी
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी के निकट शब्बीर कटरे में मोहम्मद मुस्लिम शहज़ादे की रेडीमेड कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर कर मध्य रात्रि में चोरो ने लाखों के कपड़े व सामान पार कर दिया। वहीं दूसरी घटना में उक्त मोहल्ला निवासी फरहत तस्लीम पत्नी स्व. जियाउद्दीन के मकान में किराएदार के साथ भी घटित हुई जिसमें बताया जा रहा है कि कीमती सामान व नगद भी चोर उठा ले गए है।