33.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग से दो रिहायशी छप्पर राख, गाय झुलसी

जौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग से दो रिहायशी छप्पर राख, गाय झुलसी

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                चक कुतबी गांव के जगदीशपुर मजरे में शुक्रवार की भोर में शार्ट सर्किट से लगी आग में दो रिहायशी छप्पर व उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। खूंटे से बंधी एक गाय भी झुलस गयी। मौके पर जुटे ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।गाँव निवासी संतराम मिश्रा परिवार संग छप्पर में गुजारा करते थे। भोर में विद्युत शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ते हुए बगल के दूसरे छप्पर में पहुंच गयी।

ग्रामीणो के जुटने तक दोनों छप्पर व उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। छप्पर के कोने में खूटे से बंधी गाय भी झुलस गयी। अगलगी में 60 हजार से अधिक की क्षति का अनुमान है। अग्नि पीड़ित की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। छत नसीब न होने के कारण पीड़ित इस भीषण ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। छप्पर में रखा अनाज व गृहस्थी का सभी सामान जल जाने से दो जून की रोटी की भी समस्या बन गयी हैं। उन्हें आज तक सरकारी आवास भी मिल सका।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37211954
Total Visitors
835
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This