जौनपुर : शिक्षक विद्यार्थियों से बनाएं रखें निरंतर संवाद- डॉ पंकज एल. जानी
# विभागाध्यक्ष शैक्षणिक कार्यों का प्रपत्र तैयार कर कार्रवाई कराएं- कुलपति
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शनिवार को कुलाधिपति के विशेष कार्य अधिकारी डॉ पंकज एल. जानी ने शनिवार को समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर डॉ एल. जानी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के साथ संवाद निरंतर बनाए रहें। विद्यार्थी ठोकर खाता है, गिरता है तभी तैयार होता है। ऐसे में उसके भविष्य निर्माण की पूरी जिम्मेदारी शिक्षक पर ही होती है। शिक्षक हमेशा असाधारण होता है इस मनोदशा के साथ उसे काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि 1983 में मैं शिक्षक था तो अपने बनाएं नोट्स विद्यार्थियों में बांट देता था। इसका मतलब शिक्षक को अपनी स्टडी मैटेरियल भी तैयार रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय मिलकर पाठ्यक्रम बनाएं, साथ ही टीम भावना के साथ मल्टी डिस्पलीनरी कार्य करें। यहीं हमारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मंशा भी है। विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन के संबंध में उन्होंने कहा कि नैक के हर बिंदु पर विश्वविद्यालय अपनी तैयारी करता है। इसके लिए थोड़ा और भी अतिरिक्त प्रयास विश्वविद्यालय को करना चाहिए। विश्वविद्यालय की समस्त गतिविधियां और जानकारियों के साथ सभी प्रपत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर होने चाहिए ताकि किसी भी बाहरी व्यक्ति को कोई भी जानकारी ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो सके। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कुलाधिपति के विशेष कार्य अधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि राजभवन के दिशा निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय पूरी तैयारी कर रहा है।

















