जौनपुर : संगठन की मजबूती के लिए प्रेस क्लब की बैठक आयोजित

जौनपुर : संगठन की मजबूती के लिए प्रेस क्लब की बैठक आयोजित

# फर्जी पत्रकारों की जांच के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का हुआ गठन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                         कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में जौनपुर प्रेस क्लब की एक बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष कपिल देव मौर्य की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन की मजबूती एवं नये साल के सदस्यता अभियान सहित पत्रकारिता को बदनाम करने वाले फर्जी तत्वो को लेकर चर्चा किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि जौनपुर प्रेस क्लब एक परिवार है और परिवार के किसी भी सदस्य अथवा पदाधिकारी को कहीं भी प्रशासनिक अथवा किसी भी स्तर से कोई समस्या आती है तो वह बिना किसी हिचक के जिला कमेटी के समक्ष रख सकता है। जरूरत के अनुसार उसके सहयोग में जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी एक जुट होकर सहयोग करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिये और सभी साथियों से अपील किया कि एक मत होकर अपनी ताकत को मजबूत बनाये संगठन को मिलाकर मजबूत बनाया जाये।

इसके अलावा पत्रकार साथियों द्वारा फर्जी पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता की छवि धूमिल किये जाने के मुद्दे पर अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से जिला प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को उठाया जायेगा ताकि पत्रकार की गरिमा को किसी भी स्तर पर ठेस न पहुंच सके। जिला कमेटी अपने सभी साथियों के साथ खड़ी है। प्रेस क्लब का काम जोड़ना है तोड़ना नहीं।

बैठक में जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव पर सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक मत से सहमति देते हुए एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाया गया। जिसका नेतृत्व महामंत्री शम्भुनाथ सिंह को देते हुए उसके सदस्य के रूप में विरेन्द्र प्रताप सिंह, महर्षि सेठ, बृजेश यदुवंशी, विश्व प्रकाश (दीपक) श्रीवास्तव एवं आशीष पान्डेय को नामित किया गया। इनके द्वारा सभी तहसील की कमेटियों की कार्य पद्धति एवं सदस्यों के चयन आदि के बाबत जांच रिपोर्ट अध्यक्ष को प्रस्तुत किया जायेगा।
यह कमेटी तहसील की निष्कृय कमेटियों को सक्रिय करने और तहसीलो में बैठके कराते हुए पत्रकारों की समस्याओ के मुद्दे पर सम्बन्धित से चर्चा करते हुए सहयोग करने का काम करेगी। इसके अलावा आगामी नये वर्ष के लिए सदस्यता अभियान चल कर दिसम्बर तक सभी सदस्यो का सदस्यता शुल्क जमा कराने का निर्णय लिया गया ताकि जनवरी में सभी साथियों को जौनपुर प्रेस क्लब का परिचय पत्र प्रदान किया जा सके। जनवरी में प्रेस क्लब का एक कार्यक्रम कराये जाने की सहमति बनी। बैठक में रूचि न लेने वाले पत्रकार सदस्यों से स्पष्टीकरण मांगने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में केदारनाथ सिंह, बृजेश यदुवंशी, राकेश कान्त पान्डेय, महर्षि सेठ, राजदेव यादव, लक्ष्मी नारायन यादव, आशीष पान्डेय, दीपक सिंह रिंकू, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक आदि ने अपने विचार रखते हुए संगठन को मजबूत बनाये रखने का सुझाव दिया। बैठक का सफल संचालन महामंत्री शम्भुनाथ सिंह ने किया।
इस बैठक में डाॅ लल्लन मौर्य, अवधेश तिवारी, विक्रांत सिंह, सरस सिंह, कमलेश मौर्य, कौशल पान्डेय, शशिकांत मौर्य, जुबेर अहमद, सुजीत वर्मा, श्रमित उपाध्याय सोनू, शिव प्रकाश यादव, सुनील मिश्रा, आलोक सिंह, सादिक, श्रीप्रकाश वर्मा, आसिफ खान, अरूण कुमार श्रीवास्तव, वीरेन्द्र पान्डेय आदि पत्रकार गण उपस्थित रह कर प्रेस क्लब को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिये। जिस पर अध्यक्ष ने अमल करने का आश्वासन दिया। 
Previous articleजौनपुर : करेंट लगने से हुई थी मेराज की मौत, पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
Next articleअमेठी : आशा बहुओं ने अधीक्षक को बनाया बंधक, काटा बवाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?