जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लावारिस एसयूवी
# जली सीट, खून के धब्बे कर रहे हैं अनहोनी की आशंका, कार मालिक लापता
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर इलाके में एक एसयूवी कार संदिग्ध और लावारिस हालत में मिली। कार मुख्य सड़क से करीब आधा किलोमीटर अंदर सुनसान इलाके में खड़ी थी। उसमें सीट जली हुई थी और खून के धब्बे भी थे। आजमगढ़ जनपद की निजामाबाद तहसील निवासी कार मालिक लापता है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक निजामपुर गांव में मुख्य मार्ग से करीब आधा किलोमीटर भीतर बड़ा कूड़ाघर बना हुआ है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने वहां एक लाल रंग की किआ एसयूवी कार लावारिस हालत में देखी। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। आस-पास काफी दूर तक खड़ंजे पर पानी लगा हुआ था और इतने भीतर कार खड़ी होना लोगों को आशंकित कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया तो कार में जलने के निशान और खून के धब्बे मिले। चूंकि नंबर आजमगढ़ जिले का था तो वहां की पुलिस को सूचना दे दी गई और कार को कोतवाली लाया गया।

















