जौनपुर : संस्थापक दिवस के रूप में मनाया गया बाबू मुक्तेश्वर जी का 118वां जन्मदिन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट के 118वें जन्म दिवस के अवसर पर महाविद्यालय सभागार में संस्थापक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद एवं स्वर्गीय प्रेम शंकर श्रीवास्तव संस्थापक प्रबंधक के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद जी बीआरपी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं कायस्थ पाठशाला सोसाइटी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी एवं अध्यक्ष भी रहे।



















