जौनपुर : सड़क के किनारे अचेतावस्था में मिला जहरखुरानी का शिकार युवक

जौनपुर : सड़क के किनारे अचेतावस्था में मिला जहरखुरानी का शिकार युवक

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर के अयोध्या मार्ग स्थित पान दरीबा के समीप जहरखुरानी का शिकार एक युवक सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।

आजमगढ़ जनपद के छतवारा सिधारी निवासी मुकेश गुप्ता (25) पुत्र महाजन रविवार की सुबह नगर के फैजाबाद मार्ग स्थित पान दरीबा समीप सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिला। जिसे जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका सारा सामान लूट लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया।

Previous articleजौनपुर : अनियंत्रित टेम्पो सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चार घायल
Next articleजौनपुर : ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?