जौनपुर : स्पष्टीकरण न देने पर बीईओ ने बीएसए को भेजा पत्र
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार तिवारी द्वारा निरीक्षण के बाद अनुपस्थित मिले शिक्षकों का दो दिन का वेतन काटते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन अध्यापकों ने समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण नहीं दिया। इससे नाराज खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है।
















