दो माह बाद पुलिस ने किशोर को किया बरामद

दो माह बाद पुलिस ने किशोर को किया बरामद

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               फूलपुर पुलिस ने दो माह पूर्व घर से भागकर फूलपुर में एक ठेला लगाने वाले के यहां काम कर रहे किशोर को बुधवार को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।बताते हैं कि 12 वर्षीय पीयूष उर्फ शिव पुत्र राजू निवासी कुसिया नेवादा थाना जलालपुर जौनपुर  दो महीना पूर्व घर से किसी बात से नाराज होकर भाग गया था।जलालपुर थाने में परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह किसी तरह फूलपुर पहुंच गया।
 जिसको सोमारू उर्फ संजू  सोनकर निवासी फूलपुर अपने पास रखा था और ठेले पर फल बेचवाता था।  ननिहाल के लोग फूलपुर बाजार गए तो वह ठेले पर केला बेचते मिला। इसकी सूचना किशोर के परिजनों को दी गई। परिजनों की सूचना पर उपनिरीक्षक  मुनि शंकर वर्मा, हेड कांस्टेबल संजय यादव के साथ फूलपुर सोनकर बस्ती में खोजकर किशोर को नानी प्रभावती निवासी हिबरनपुर थाना फूलपुर को  सुपुर्द किया। दो माह पूर्व घर से भागे बच्चे को सकुशल पाकर परिजन खुश नजर आए।
Previous articleसीडीओ ने जलजीवन मिशन के अधिकारियों को लगाई फटकार, दी  कार्रवाई की चेतावनी
Next articleश्रीकृष्ण बरही पर 25वां विशाल भंडारा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?