पुलिस की मिली भगत से सामूहिक भूमि में निर्माण का आरोप
# सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
शेखपुर सुतौली गांव में सामूहिक बाग की भूमि पर जबरन पक्का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है।पीड़ित विनोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उक्त बाग में उनके कुल पांच लोगों का हिस्सा है,लेकिन एक पक्ष द्वारा बिना बंटवारा कराए ही निर्माण कराया जा रहा है।आरोप है कि एसडीएम शाहगंज द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए जाने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है।आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से यह कार्य कराया जा रहा है।

पीड़ित का कहना है कि शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचती है तो कुछ समय के लिए निर्माण रुक जाता है, लेकिन पुलिस के जाते ही दोबारा शुरु कर दिया जाता है।पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल निर्माण रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि न्यायालय का कोई स्थगन आदेश नहीं है।जिसके चलते काम रोका नहीं जा सकता।
















