बांदा : दिल्ली से कमाकर लौट रहे पिता-पुत्र को जहरखुरानों ने लूटा 

बांदा : दिल्ली से कमाकर लौट रहे पिता-पुत्र को जहरखुरानों ने लूटा 

बांदा/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7
             दिल्ली से कमाकर लौटे पिता-पुत्र को गांव के अस्पताल के पास जहरखुरानी गिरोह ने चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। पिता-पुत्र को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव के उमेश कुमार (40) अपने पुत्र राधेश्याम (16) के साथ एक महीने पहले दिल्ली थे। वहां से मजदूरी का पैसा लेकर वह महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से रात ढाई बजे अतर्रा स्टेशन में उतरे।
यहां से टेंपो से गांव जा रहे थे। बिसंडा अस्पताल के पास टेंपो वाले ने दोनों को उतार दिया। पिता उमेश ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग मिले और दोस्ती गांठ ली। तड़के उन्हें चाय पिलाई। चाय पीने से दोनों बेहोश हो गए। उनके पास रखे तीन हजार रुपये और बोरी में रखे कीमती सामान लूट ले गए। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल के बाहर पड़े देखा तो भर्ती कराया। यहां पिता को होश आ गया, जबकि पुत्र को होश न आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Previous articleबांदा : फौजी ससुर ने किया बहु के साथ दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज 
Next articleआजमगढ़ : स्टार्टर सिग्नल में आई खराबी के चलते आधे घंटे खड़ी रही कैफियात ट्रेन 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?