लखनऊ : अब यूपी में मुख्य मार्गों से हटाए जाएंगे ई-रिक्शा 

लखनऊ : अब यूपी में मुख्य मार्गों से हटाए जाएंगे ई-रिक्शा 

# सड़क दुर्घटनाओं एंव जाम का कारण बन रहे हैं ई-रिक्शा 

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
               यूपी के मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाए जाएंगे, इसको लेकर शासन ने सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि जाम की समस्या दूर करना सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए शहरों के मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाया जाना बेहद जरूरी है।
शासन की ओर से जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि ई-रिक्शा हादसों की वजह बन रहे हैं। इस वजह से ई-रिक्शा अब मुख्य मार्गों से हटाए जाएंगे। इसके लिए प्रमुख सचिव परिवहन व आयुक्त ने दिशा-निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा गया है कि ई-रिक्शा हटाने से पहले फीडर रोड तय किए जाएंगे।लिंक मार्गों से ई-रिक्शा मुख्यालय तक आएंगे।
प्रमुख सचिव परिवहन व आयुक्त एल वेंकटेश्वर लू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि परिवहन, पुलिस, यातायात, नगर निगम व जिला प्रशासन की टीम संबंधित जिले में सर्वे करे।संयुक्त सर्वे करने के बाद ई-रिक्शा के लिए फीडर रूट का निर्धारण किया जाए। इसी के साथ जिला सड़क सुरक्षा समितियों की हर महीने होने वाली बैठक में इसकी समीक्षा भी की जानी चाहिए। परिवहन आयुक्त ने मुख्य मार्गों से ई-रिक्शा हटाने के साथ ही फीडर रूट तय करने के लिए तीन महीने का वक्त दिया है। मुख्य मार्गों को जोड़ने वाली रोड को फीडर रूट नाम दिया है। इनमें हर रूट पर यात्रियों का लोड फैक्टर तय करते हुए वाहनों की संख्या तय करनी होती है।
Previous articleगाजीपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति-पत्नी एंव चालक की दर्दनाक मौत 
Next articleवाराणसी : अमर्यादित टिप्पणी करने पर सपाईयों ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?