सेवानिवृत सैन्यकर्मी का घर पहुंचने पर हुआ स्वागत

सेवानिवृत सैन्यकर्मी का घर पहुंचने पर हुआ स्वागत

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             देश के दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले सीआरपीएफ के जवान अपनी सेवा पूरी कर घर पहुंचे। वहां पहुंचते ही परिवार समेत बड़ी संख्या में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ भारत माता के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।वर्तमान में नगर के हुसेनाबाद और मूल रूप से विभनमऊ के रहने वाले शिवपूजन मिश्रा ने देश की रक्षा के लिए सन 1988 में सीआरपीएफ ज्वाइन किया था।
उन्होंने देश की सीमाओं पर रहते हुए भारत मां की रक्षा की।साथ ही देश में फैले उग्रवादी और नक्सलियों के सफाए में अहम भूमिका निभाई। लखनऊ से रिटायर होने के बाद सिटी स्टेशन पहुंचने पर उनका परिवार व बड़ी संख्या में लोगों ने गाजे बाजे व भारत माता के जयकारों से जोरदार स्वागत किया। देश के सैनिक का स्वागत देखकर स्टेशन के अधिकारी कर्मचारी भी अभिभूत हो गए। उन लोगों ने भी सैनिक को सलाम करते हुए माला पहनाकर अभिनन्दन किया।
इस मौके पर कमल मिश्रा, मोहन मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक अनुराग तिवारी, कंचन मिश्रा, हनुमान प्रसाद, राजेश चौरसिया, संजय श्रीवास्तव, दीपू मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया।
Previous articleविश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष बने अमित मौर्य
Next articleतेज आंधी और पानी से जनजीवन बाधित, छप्पर उड़े, दीवारें, पेड़ गिरे, गुल हुई बिजली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?