16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

असलहे के बल पर महिला से चालीस हजार की छिनैती

असलहे के बल पर महिला से चालीस हजार की छिनैती

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              सरपतहा थाना क्षेत्र के बाल्मीकिपुर गांव स्थित नहर के पास मंगलवार को पुराअसालत खां गांव निवासी महिला से चालीस हजार रुपए की छिनैती का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के सहारे मामले की छानबीन में जुटी है।बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी महिला रिजवाना पत्नी जाहिद खान कैंसर से पीड़ित सास के उपचार के लिए रुपए निकालने मंगलवार को सूरापुर बाजार गयी थी।
उसने बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा से बीस हजार व मुड़िला रोड पर एक फ्रेंचाइजी से बीस हजार, कुल चालीस हजार रुपए की निकासी की।निकासी के बाद वह ई-रिक्शा से लगभग ग्यारह बजे डीह असरफाबाद स्थित बाल्मीकिपुर मोड़ पर उतर कर पैदल ही घर के लिए निकली।वाल्मीकिपुर नहर पार करते ही झाड़ियों से निकले एक नकाबपोश बदमाश ने महिला से रुपयों का बैग छीनने लगा।
पीड़िता के अनुसार छीना झपटी में बदमाश ने उसके बैग वाले हाथ को दांत से काटने के साथ ही गर्दन पर भी मारा। अंततः उसने असलहे के बल पर रुपयों से भरे बैग छीनकर नहर नहर से कुछ दूर खड़े  अपने साथी के वाहन से भाग निकला। घटना से स्तब्ध महिला रो-बिलख रही थी कि इसी बीच राहगीर के आने पर उससे फोन पर मामले की जानकारी परिवार के लोगों को भिजवाई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों संग वह सूरापुर स्थित पुलिस चौकी जाकर मामले में जानकारी दी। पुलिस मौका मुआयना करते हुए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे छानबीन में जुट गई। इधर पीड़िता को रुपए की छिनैती के साथ ही सास के उपचार की चिंता सता रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने मामले में को प्रथमदृष्टया संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This