स्वयसवक पर हमला व मारपीट के आरोप में पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

स्वयसवक पर हमला व मारपीट के आरोप में पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरगूपुर कलां में बीते रविवार की सुबह शाखा लगाए जाने के दौरान स्वयसवक पर हमले व मारपीट के आरोप में पीड़ित की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पांच आरोपितों के विरुद्ध हमला, मारपीट, अपमान, गलत अफवाह फैलाने तथा शांतिभंग जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
अरगूपुर कलां निवासी प्रमेश सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा के पश्चात घर जाने की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच अचानक गांव निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह अपने सहयोगियों अजय सिंह, विजय सिंह उर्फ लल्लू, संजय सिंह व दिलीप सिंह के साथ पहुंचे और हमारे ऊपर हमला कर दिए। बीच-बचाव करने के लिए जब गांव निवासी हरि प्रकाश शुक्ला पहुंचे तो उन्हें भी मारते पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी।
Previous articleअसलहे के बल पर महिला से चालीस हजार की छिनैती
Next articleअमूल में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठने वाला गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?