जौनपुर : कोटेदार के घटतौली को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : कोटेदार के घटतौली को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

# दो दर्जन से अधिक कार्ड धारकों ने किया कोटा निरस्त करने की मांग

# कोटा चलाने के लिए हर माह पैसा मांगते हैं प्रधान पति- कोटेदार

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                स्थानीय क्षेत्र के डेहरी गॉव में कोटेदार के घटतौली व गाली गलौज के साथ कार्ड धारकों से अभद्रतापूर्ण व्यवहार को लेकर ग्राम प्रधान रुबाना अंजुम के उपजिलाधिकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कोटा निरस्त करने की मांग की।

गौरतलब हो कि डेहरी गॉव के दो दर्जन से अधिक कार्ड धारकों ने कोटेदार के ऊपर आरोप लगाया है कि कोटेदार अंगूठा लगवा लेता है लेकिन राशन नहीं देता। यदि देता भी है तो कम देता है। विरोध करने पर गाली गलौज करने के साथ कॉर्ड निरस्त करने की धमकी देता है। कोटेदार के बेरुखी रवैए से तंग आकर हम लोगो ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौप कोटा निरस्त करने की मांग की है।

# कोटा चलाने के लिए हर महीने पैसा मांगता है प्रधान पति- कोटेदार

ग्राम प्रधान पर पलटवार करते हुए कोटेदार धर्मदेव ने बताया कि ग्राम प्रधानी के चुनाव में उनका साथ नही देकर दूसरे गुट का समर्थन किया था इसी लिए वर्तमान ग्रामप्रधान और उनके पति फरहान अहमद उनसे रंजिश रखते हैं।रंजिश निकालने के लिए उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर मेरी शिकायत की है।प्रधान पति कोटा चलाने के लिए उससे हर माह पैसा मांग रहे थे मना करने पर उन्होंने दबाव बनाने के लिए यह चाल चली है।

# कोटरदार का आरोप बेबुनियाद हैं- फरहान अहमद

कोटेदार पर पलटवार करते हुए प्रधान पति फरहान अहमद ने बताया कि जो आरोप कोटरदार के द्वारा हम पर लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं कार्ड धारक खुद आकर हमसे आप बीती सुनाते हैं उनके साथ जो दुर्व्यवहार कोटेदार के द्वारा की जाती हैं उसको पूरा गॉव जनता है। चुनाव के समय कौन किसके साथ था और कौन हमारे साथ था ये मायने नही रखता है। अब चुनाव जीतकर पूरे गॉव के प्रधान है और पूरा गॉव हमारा परिवार है
Previous articleजौनपुर : जय हिंद इंटर कॉलेज में लगाई गई किशोरों को वैक्सीन
Next articleजौनपुर : बजाज शोरूम का हुआ भव्य उद्घाटन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?