जौनपुर : कोरम के अभाव में नहीं हो पाया कोटे की दुकान का चयन

जौनपुर : कोरम के अभाव में नहीं हो पाया कोटे की दुकान का चयन

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             सोंधी ब्लाक के मानीखुर्द गांव में कोटे की दुकान का चयन को लेकर मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय पर बैठक बुलाई गई थी। कोरम के अभाव में कोटा का चयन स्थगित कर दिया गया। अगली तारीख जल्द ही बीडीओ द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
मानीखुर्द गांव में ढाई वर्ष से कोटे की दुकान नहीं है। यहां के लोगों को राशन के लिए दो किमी दूर झांसेपुर ग्राम में जाना पड़ता था। ग्राम प्रधान की मांग पर गांव में कोटे की दुकान के लिए मंगलवार को बैठक बुलाई गई थी। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर एडीओ समाज कल्याण मो. आसिफ और सचिव शिवमूर्ति यादव समय से पहुंचे। बैठक में मतदाताओं का पांचवां हिस्सा भी लोग उपस्थित नहीं हुए। जिस कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया।
Previous articleजौनपुर : जीवन में आयुर्वेद को अपनाएं, प्रकृति से हों करीब- डॉ. धर्मराज पाण्डेय
Next articleजौनपुर : चोरों के चोरी करने का वीडियो सीसी टीवी कैमरे में कैद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?