जौनपुर : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, पत्नी और मां घायल
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत धमउर गाँव के कलापुर मोड़ पर रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसी बाइक पर बैठी उसकी मां और पत्नी को हल्की चोटें आयीं। मौके पर पहुँची पुलिस सभी को सीएससी ले आई। जहाँ चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। थाने पर पहुँचें मृतक के स्वजनो के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

















