जौनपुर : दलित और आदिवासियों की संख्या के आधार पर कम पारित हुआ बजट
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
एससी एसटी सब प्लान अभियान मंच की अध्यक्ष ऊषा देवी की अध्यक्षता में गुरूवार को इमामपुर गाँव में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें संस्था के सदस्यों व अन्य लोगों के समक्ष प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर चर्चा कर इसमें दलित और आदिवासियों की संख्या के आधार पर उनके उत्थान के लिए कम धन दिए जाने का आरोप लगाया गया।

















