जौनपुर : धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध नर्सिंग होम, स्वास्थ्य महकमा चिर निद्रा में

जौनपुर : धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध नर्सिंग होम, स्वास्थ्य महकमा चिर निद्रा में

# डाल रहे हैं जेब पर डाका, अप्रशिक्षित डाक्टर कर रहे हैं जीवन के साथ खिलवाड़

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                स्थानीय कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से अवैध ढंग से चल रहे नर्सिंग होम धड़ल्ले से प्रसूताओं का ऑपरेशन कर मोटी रकम वसूलने में लगे हैं। इस दौरान अगर केस बिगड़ जाता है तो उसे एंबुलेंस के माध्यम से जौनपुर या वाराणसी रेफर कर अपना पीछा छुड़ा लेते हैं। अधिकतर रेफर के मामलों में प्रसूता का मरना तय रहता है।

एक सप्ताह पूर्व नगर के मिश्राना मोहल्ला के रहने वाले अक्षय कुमार मौर्य की पत्नी ललिता मौर्या की नगर के राजन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान हुई मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि तब तक रविवार को ग्राम परियावां थाना लाइन बाजार निवासी उमाशंकर गुप्ता की पत्नी रेशमा गुप्ता 24 की नगर के एक चर्चित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान ऑपरेशन के बाद अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। रेशमा गुप्ता के पति उमाशंकर गुप्ता ने सोमवार को मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नगर के एक निजी अस्पताल में मैं अपनी पत्नी को डिलीवरी के संबंध में 6 दिसंबर को लेकर आया था वहां पर चिकित्सकों द्वारा अल्ट्रासाउंड, ब्लड प्रेशर सहित सभी जांच पड़ताल कर कहा कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। प्रसूता की समय होने पर साधारण डिलीवरी हो जायेगी। जब मेरी पत्नी को 15 जनवरी को दर्द हुआ तो मैं दोपहर में ही उसे लेकर उनके अस्पताल पहुंच गया।

जांच के बाद चिकित्सक ने कहा कि जच्चा बच्चा दोनों ठीक है नॉर्मल डिलीवरी हो जाएगी मैं पूरी तरह आश्वस्त होकर कहा ठीक है मगर कुछ ही देर बाद चिकित्सक ने कहा कि नहीं ऑपरेशन होगा जिस पर उमाशंकर ने कहा मैं सदर ले जाऊंगा वहां ऑपरेशन करवा लूंगा मगर चिकित्सक तब तक जबरदस्ती ले जाकर ऑपरेशन कर दिये।अप्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन करने से अधिक रक्तस्राव होने के कारण शाम को उसकी हालत बिगड़ गई तब चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया हम लोग उसे किसी तरह ईशा हॉस्पिटल जौनपुर ले गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बिना शव का पोस्टमार्टम कराए उसका अंतिम संस्कार कर दिए फिर भी तहरीर मिली है जांच की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : मतदान केंद्रों का इतिहास खंगाल रहे अधिकारी
Next articleजौनपुर : सड़क, जल निकासी और विकास समेत मूलभूत सुविधाएं होगीं प्रमुख एजेंडा- विनोद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?