जौनपुर : वायरल वीडियो की जांच करेंगे नायब तहसीलदार

जौनपुर : वायरल वीडियो की जांच करेंगे नायब तहसीलदार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  गुरुवार को तहसीलदार कार्यालय के पेशकार को रिश्वत लेने का वायरल वीडियो को उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने गम्भीरता से संज्ञान में लिया। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह को दिया है।

तरमीम की फाइल पास कराने के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग पेशकार द्वारा की गई थी। जिसमें दूसरी किस्त में रूपए देने पहुंचे व्यक्ति से पैसे के लेनदेन को लेकर वायरल विडियो में कहासुनी कैद हो गई। वीडियो में पेशकार पैसे लेता भी दिख रहा है। वीडियो देर शाम उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार तक पहुंचा जिसपर एसडीएम ने नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह को मामले की त्वरित जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।प्रकरण में एसडीएम नीतीश कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कराकर कारवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल
Next articleजौनपुर : पत्रकार अजय सिंह का असमय जाना अपूरणीय क्षति- अमित सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?