जौनपुर : 945 शीशी अवैध शराब के साथ एक महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर : 945 शीशी अवैध शराब के साथ एक महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

# बक्शा पुलिस व आबकारी सदर की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               विस चुनाव सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थानाध्यक्ष बक्शा एंव आबकारी सदर की संयुक्त टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि धौकलगंज सुजियामऊ निवासी सत्य प्रकाश हरिजन पुत्र लल्लन हरिजन अपने घर से अपमिश्रित शराब थोक मात्रा में रखकर बेचता है।

सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए थानाध्यक्ष बक्शा एंव आबकारी निरीक्षक सदर श्याम कुमार गुप्ता ने उक्त घर पर दबिश दी गयी तो उस घर में एक पुरुष व एक महिला मौके पर पकड़े गये एवं दो लोग अंधेरे व कोहरे का लाभ उठाते हुए भाग गये। उसी मकान में एक गत्ते का पैकेट जिस पर इण्डिया ग्लाईकल्स लिमिटेड लिखा हुआ था कुल 21 पेटी बरामद हुआ। जिसको खोलकर देखा गया तो प्रत्येक पेटी में 45-45 शीशी, प्रत्येक 200 एमएल थी। मौके पर मौजूद आबकारी निरीक्षक द्वारा बरामद अवैध अपमिश्रित शराब की शीशियों पर लगा क्यू आर कोड स्कैनर द्वारा स्कैन करने पर नकली व गलत पाया गया।
बरामद अवैध अपमिश्रित शराब की शीशियों में लगा रैपर भी नकली है जो असली की तरह बनाया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम लल्लन हरिजन पुत्र बाबू नन्दन व महिला ने कंचन देवी पत्नी सत्यप्रकाश उर्फ नाटे बताया। भागने वाले व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो उक्त महिला द्वारा बताया गया कि एक मेरे पति सत्य प्रकाश उर्फ नाटे पुत्र लल्लन हरिजन व दूसरे धनन्नजय यादव पुत्र संग्राम यादव निवासी चुरावनपुर थाना बक्शा जौनपुर है। दोनो पकड़े गये अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी एंव बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleसौरभ गुप्ता बनाएं गये राष्ट्रीय मानवाधिकार के जन शिकायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष
Next articleजौनपुर : वैक्सीनेशन समीक्षा बैठक में डीएम ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?