भतीजी ने चाचा समेत तीन पर लगाया छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका न्यूज नेटवर्क
क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी द्वारा चाचा समेत दो अन्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।बताया जा है कि उक्त मामले में मिली तहरीर के आधार पर पुलिस क्षेत्र के कदिरापुर गांव निवासी मुकेश पुत्र धनीराम समेत अन्य दो अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

जबकि सूत्रों की मानें तो पहले से दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध एनसीआर दर्ज करा रखी थी। जमीनी मामले में हुए विवाद में तीन वर्ष पूर्व मारपीट के मामले पुलिस एनसीआर दर्ज कर मामले में इतिश्री कर ली थी। इसी बीच दूसरे पक्ष ने मामले में विवेचना का आदेश करा लिया। विवेचना चल ही रही थी कि मंगलवार को नाबालिग किशोरी द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाते हुए चाचा समेत अन्य दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर मामले के रूख को ही नया रूप दे दिया।

फिलहाल पुलिस स्थानीय सीएचसी पर परीक्षण कराते हुए मुकदमा दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पूर्व के जमीनी मामले में पेशबंदी के तहत आरोप लगाना दिख रहा है।
















