राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ आगाज
# उद्घाटन मैच में गोरखपुर ने मऊ को दी शिकस्त
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
शाहगंज स्टार स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में का आगाज मंगलवार को रामलीला मैदान में गोरखपुर और मऊ के बीच उद्घाटन मैच की शुरुआत के साथ हो गया। इसके पूर्व उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया।

ढोल नगाडे़ के साथ पटाखे फोडकर टूर्नामेंट की शुरुआत की गई। उद्घाटन मैच गोरखपुर और मऊ की टीम के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर ने मऊ 1-0 से शिकस्त दी।आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक रमेश का चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, आयोजक मनीष सिंह, अरशद अंसारी आदि माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आयोजन समिति के सचिव ताहिर जफर खान ने बताया कि भभुआ बिहार, सतना मध्य प्रदेश, बुटवल नेपाल, मुगलसराय, गोरखपुर, मऊ, मोहम्मदाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, जौनपुर व शाहगंज की टीमें टूर्नामेंट में खेलेंगी। सात दिवसीय प्रतियोगिता 18 फरवरी तक चलेगी दो ग्रुप में चार-चार टीमें इस मैच में प्रतिभाग करेंगी। आगंतुक अतिथियों के प्रति आयोजक मनीष सिंह ने आभार जताया।

इस मौके पर विवेक गुप्ता, डॉ.शरफुद्दीन आजमी, ज्ञानचंद सोनकर, अनीश शाह, दिलावर हुसैन, दीपचंद सोनकर, उमेन्द्र सिंह, जफर खान, अब्दुल काशिम, सैफ, सुनील अग्रहरि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


















