अब कश्मीर को नही सम्पूर्ण भारत को जन्नत कहने लगे है लोग : इंद्रेश

अब कश्मीर को नही सम्पूर्ण भारत को जन्नत कहने लगे है लोग : इंद्रेश

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश कुमार
तहलका न्यूज नेटवर्क
                     आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ. इंद्रेश ने कहा कि महाकुंभ ने पूरे दुनिया को आस्था और समपर्ण का भाव सिखाया है। बिना किसी निमंत्रण के एक साथ करोड़ो लोगों का पहुंचना सनातन धर्म का उत्कृष्ठ प्रदर्शन है। जिसे लोगों को पच नही रहा और विकृति मानसिक से ग्रसित होकर बयानबाजी कर रहे हैं। उक्त बातें पिंडरा विस क्षेत्र के भानपुर पहुंचने पर स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
आरएसएस के डॉ. इंद्रेश ने कहाकि यह महाकुंभ केवल आस्था ही नही पैदा किया, बल्कि लाखों करोड़ों लोगों को रोजगार भी दिया। महाकुंभ ने भारत देश को एक पहचान दी। अभी तक भारत के लिए कश्मीर को जन्नत कहा जाता था लेकिन अब महाकुंभ के बाद दुनिया का जन्नत भारत को कहा जाने लगा। जिससे विरोधियों को मिर्ची लगने लगी है और अनाप शनाप बयानबाजी करने लगे हैं। एक प्रश्न के उत्तर में कहाकि ममता की राजनीति अब मृत्यु की ओर जाने लगी है, तभी वह करोड़ों के आस्था पर प्रहार कर महाकुंभ को मृत्यु कुम्भ कहने लगी हैं। सनातनी उनको इसका उत्तर देंगे।
उन्होंने विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस तरह राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मलिकार्जुन खड़गे और अरविंद केजरीवाल ने सनातन धर्म पर प्रहार कर अपनी मानसिक विकृति होने का प्रमाण दिया है, वह आस्था पर चोट पहुंचाने के समान है।भानपुर स्थित भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह के जन्मदिन पर आशीर्वाद देने गुरुवार को दोपहर में पहुंचे आरएसएस नेता का आरएसएस व भाजपा नेताओं ने जयश्री राम के उदघोष के साथ स्वागत किया।
भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करने के साथ क्षेत्र के गरीब परिवार से सम्बद्ध रखने वाली दो बालिकाओं के स्नातक तक होने वाली शिक्षा पर ख़र्च उठाने का निर्णय लिया। अभ्युदय सेवा समिति पदाधिकारियों ने उन बालिकाओं के शिक्षा व जीवन उत्थान का संकल्प लिया।
इस दौरान भाजपा जिलामंत्री डॉ.जेपी दुबे, फौजदार शर्मा, ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, इलाका सिंह, बीडीओ छोटेलाल तिवारी, अभिषेक राजपूत, मनीष पाठक, सन्तोष सिंह, अमिताभ दुबे, रामु गुप्ता, सुनील दत्त वर्मा, अजय ऊदल, राधिका चौहान, धनन्जय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, राजेश राजभर, डॉ.जेपी पाल,  समेत अनेक लोग रहे।
Previous articleमोबाईल को लेकर मां ने लगाई फटकार तो बेटी घर छोड़ पहुंची गई दिल्ली
Next articleकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?