32.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

चैत्र नवरात्रि पर नगर में निकली विशाल कलश यात्रा नौ दिवसीय संगीतमय कथा का शुभारंभ खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी तहलका 24×7 मंगलवार की सुबह नवरात्रि के पहले दिन व्रती महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा रामलीला मन्दिर गोलाबाजार से शुरु होकर समूचा नगर भ्रमण के पश्चात यहीं आकर सम्पन्न हुई। डीजे की धुन पर मधुर भक्ति गीत बज रहा था। जिस पर श्रद्धालु थिरक रहे थे, वहीं शोभा यात्रा में श्री रामचन्द्र व भाई लक्ष्मण की झांकी साथ चल रही थी। नवरात्रि के प्रथम दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर पर पूजा-अर्चना के बाद संगीतमय कथा से पूर्व नगर में शोभा यात्रा निकाली। महिलाएं, युवतियां एकत्र होकर अपने सिर पर 108 कलश पात्र में पवित्र गंगा जल, आमपत्र व कुश को सिर पर रखकर शोभा यात्रा में शामिल हुईं। संगीतमय कथा के लिए कथावाचक पंडित अखिलेश मिश्र एवं श्रीराम कथावाचक डॉ. अजय तिवारी होंगे, जो सांय से अर्धरात्रि तक प्रवचन करेंगे। इस दौरान भृगनाथ जायसवाल, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, सोनू बिन्द, उपेंद्र मिश्रा, बृजनाथ जायसवाल, पप्पू पटवा, रतन बरनवाल, रूपेश गुप्ता, मोनू, मंजय गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह भारी पुलिस बल व पीएसी जवानों के साथ जुलूस की निगरानी करते दिखे।

चैत्र नवरात्रि पर नगर में निकली विशाल कलश यात्रा

# नौ दिवसीय संगीतमय कथा का शुभारंभ

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                  मंगलवार की सुबह नवरात्रि के पहले दिन व्रती महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कस्बे में भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा रामलीला मन्दिर गोलाबाजार से शुरु होकर समूचा नगर भ्रमण के पश्चात यहीं आकर सम्पन्न हुई। डीजे की धुन पर मधुर भक्ति गीत बज रहा था। जिस पर श्रद्धालु थिरक रहे थे, वहीं शोभा यात्रा में श्री रामचन्द्र व भाई लक्ष्मण की झांकी साथ चल रही थी।
नवरात्रि के प्रथम दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर पर पूजा-अर्चना के बाद संगीतमय कथा से पूर्व नगर में शोभा यात्रा निकाली। महिलाएं, युवतियां एकत्र होकर अपने सिर पर 108 कलश पात्र में पवित्र गंगा जल, आमपत्र व कुश  को सिर पर रखकर शोभा यात्रा में शामिल हुईं। संगीतमय कथा के लिए कथावाचक पंडित अखिलेश मिश्र एवं श्रीराम कथावाचक डॉ. अजय तिवारी होंगे, जो सांय से अर्धरात्रि तक प्रवचन करेंगे।
इस दौरान भृगनाथ जायसवाल, व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा प्रसाद पांडेय, सोनू बिन्द, उपेंद्र मिश्रा, बृजनाथ जायसवाल, पप्पू पटवा, रतन बरनवाल, रूपेश गुप्ता, मोनू, मंजय गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह भारी पुलिस बल व पीएसी जवानों के साथ जुलूस की निगरानी करते दिखे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37281742
Total Visitors
938
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This