जौनपुर : अतिक्रमण हटवाने पहुंचे अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप 

जौनपुर : अतिक्रमण हटवाने पहुंचे अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप 

# मौके पर पहुंचे विधायक रमेश सिंह ने मामले को कराया शांत

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव में रविवार की सुबह नायब तहसीलदार अमित सिंह उच्च न्यायालय के आदेश पर एक जनहित याचिका का निस्तारण करने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस बल के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बुलडोजर से एक अतिक्रमण को ढा दिया। इस दौरान ग्रामीणों से गली गलौज करने का वीडियो भी वायरल हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक रमेश सिंह ने अधिकारी और ग्रामीणों को समझा बुझा कर किसी तरह मामले को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी युवक ने गांव में 132 की भूमि पर अतिक्रमण होने को लेकर दर्जनों लोगों पर उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल किया है। न्यायालय ने तहसील प्रशासन को अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। सप्ताहभर से हो रही पैमाइश में कोई हल नही निकला तो रविवार को भारी फोर्स के साथ नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ बुलडोजर लेकर गांव में पहुंच गए। एक निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करने पर इसका विरोध हुआ तो अधिकारी गली गलौज करने लगे। जिससे गांव का माहौल गरमा गया। सूचना पाकर पहुंचे विधायक रमेश सिंह ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
ग्रामीणों की मांग है कि गांव की सरहद से सरहद तक पैमाइश हो तब जाकर स्पष्ट होगा कि किस गाटे पर अतिक्रमण है। अधिकांश ग्रामीणों के चक का रकबा कम है उसको पहले पूरा किया जाए। लेकिन तहसील प्रशासन मनमाने तरीके से नापजोख करके निस्तारित कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनमाने तरीके से पैमाइश करके अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि पैमाइश गांव की सरहद से सरहद तक होनी चाहिए।
Previous articleजौनपुर : सुब्रमण्यम भारती की रचना के केंद्र में था राष्ट्रवाद- डॉ सरकार
Next articleजौनपुर : मैनपुरी की शानदार जीत ने सपा कार्यकर्ताओं का बढ़ाया जोश- सैय्यद जावेद आब्दी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?