जौनपुर : यातायात जागरूकता माह का हुआ शुभारंभ

जौनपुर : यातायात जागरूकता माह का हुआ शुभारंभ

# यातायात निरीक्षक के नेतृत्व में निकाली गई यातायात जागरूकता रैली

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यातायात माह जागरुकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिसमें यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए प्रोजेक्टर द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी दी गई तत्पश्चात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को पम्पलेट वितरित किया गया।
रैली में नेहरु बालोद्यान सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के बच्चे व प्रधानाचार्य सीडी सिंह, डॉ राम मनोहर लोहिया इण्टर कालेज के बच्चे व प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश सिंह, जनक कुमारी इण्टर कालेज के बच्चे व प्रधानाचार्य जंगबहादुर सिंह व बीआरपी इण्टर कालेज के बच्चें व प्रधानाचार्य सुभाष सिंह ने शिरकत किया। रैली पुलिस लाईन मुख्य द्वार से, वाजिदपुर तिराहा से, जेसीज चौराहा से, रोडवेज से टीडी कालेज उत्तरी गेट होते हुए अनुपम गली से मुड़कर पुनः वापस पुलिस लाईन पर समाप्त हुआ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एस पी सिंह, परिवहन आरई अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला, उप निरीक्षक यातायात शिवबदन यादव व समस्त उप निरीक्षक यातायात मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : नगर पंचायत द्वारा लगाया गया साइन बोर्ड बना चर्चा का विषय.. 
Next articleजौनपुर : शिक्षा की जागरूकता से ही मिलता है सफलता का मार्ग- राज्यपाल  
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?